देश की खबरें | एसडीएमसी सदन में हंगामाः विपक्ष के नेता 15 दिन के लिए निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी के पार्षद और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) में विपक्ष के नेता प्रेम चौहान ने बृहस्पतिवार को चर्चा के दौरान मेज पर चढ़ कर महापौर का स्टीकर फाड़ दिया और हंगामा किया जिसके बाद महापौर को उन्हें 15 दिन के लिए निलंबित करना पड़ा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 सितंबर आम आदमी पार्टी के पार्षद और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) में विपक्ष के नेता प्रेम चौहान ने बृहस्पतिवार को चर्चा के दौरान मेज पर चढ़ कर महापौर का स्टीकर फाड़ दिया और हंगामा किया जिसके बाद महापौर को उन्हें 15 दिन के लिए निलंबित करना पड़ा।

संपर्क करने पर चौहान ने स्वीकार किया कि उन्होंने "गलत" किया।

यह भी पढ़े | Deputy CM Manish Sisodia is Suffering from Dengue: कोरोना से संक्रमित दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को डेंगू भी हुआ, लगातार गिर रहे हैं बल्ड प्लेटलेट्स .

उन्होंने कहा, " जी हां, मैंने जो किया, वह गलत था, लेकिन विपक्ष का नेता होने के बावजूद, महापौर मुझे बोलने की अनुमित नहीं दे रही थी।"

पिछले सत्र में भी, 28 अगस्त को, कार्यवाही के दौरान अपना विरोध जताने के लिए उन्होंने अपनी शर्ट फाड़ने की कोशिश की थी।

यह भी पढ़े | UP Cabinet Minister Nand Gopal Gupta Corona Positive: योगी सरकार के मंत्री नंदगोपाल नंदी भी कोरोना पॉजिटिव.

चौहान ने आरोप लगाया, " आज जब मैं बोलने की कोशिश कर रहा था, तो एक अन्य पार्टी के सदस्य ने मेरे लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया। और फिर, मैंने अन्य अहम मुद्दे उठाने की कोशिश की, लेकिन महापौर सुनना नहीं चाहती थीं।"

उन्होंने कहा, "अगर महापौर अनामिका उस पद की गरिमा बरकरार नहीं रख सकती हैं, जिसपर वह आसीन हैं तो उनका स्टीकर वहां क्यों होना चाहिए? इसलिए मैंने उसे फाड़ दिया। "

महापौर या एसडीएमसी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)