देश की खबरें | ओडिशा विधानसभा में आरक्षण बढ़ाने और विकास कार्यों पर रोक को लेकर हंगामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा विधानसभा में बृहस्पतिवार को बीजू जनता दल (बीजद) के सदस्यों ने राज्य के सभी 314 प्रखंडों में विकास कार्यों पर कथित रोक को लेकर हंगामा किया, वहीं कांग्रेस ने तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा में आरक्षण बढ़ाने की मांग करते हुए विधानसभा से बहिर्गमन किया।

भुवनेश्वर, 29 अगस्त ओडिशा विधानसभा में बृहस्पतिवार को बीजू जनता दल (बीजद) के सदस्यों ने राज्य के सभी 314 प्रखंडों में विकास कार्यों पर कथित रोक को लेकर हंगामा किया, वहीं कांग्रेस ने तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा में आरक्षण बढ़ाने की मांग करते हुए विधानसभा से बहिर्गमन किया।

सदन में हंगामा को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने कार्यवाही को शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

ओडिशा के सभी 314 प्रखंडों में विकास कार्यों पर कथित रोक पर बीजद सदस्यों द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आसन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने पर बीजद सदस्यों ने हंगामा किया।

कांग्रेस विधायकों ने राज्य में तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण बढ़ाने की मांग उठाई और इस मामले पर अध्यक्ष से व्यवस्था देने की मांग की।

कांग्रेस विधायकों ने अध्यक्ष से कथित तौर पर जवाब नहीं मिलने पर सदन से बहिर्गमन किया।

विपक्षी सदस्यों ने शून्यकाल के दौरान ये मुद्दे उठाए।

बीजद सदस्य अरुण साहू ने सवाल किया कि सरकार स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा में देरी क्यों कर रही है।

विधायक गणेश्वर बेहरा ने उनका समर्थन किया और अध्यक्ष से इस विषय पर चर्चा की अनुमति देने की मांग की।

संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा कि बीजद सदस्यों द्वारा उठाया गया विषय विशिष्ट नहीं था।

सदन से बहिर्गमन करने के बाद रामचंद्र कदम के नेतृत्व में कांग्रेस सदस्य राजभवन गए और राज्यपाल रघुबर दास को ज्ञापन सौंपा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स