एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : चुनावी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से चुनाव की रंजिश को लेकर बुधवार तड़के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : चुनावी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

सुलतानपुर (उप्र), नौ अक्टूबर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से चुनाव की रंजिश को लेकर बुधवार तड़के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के असरखपुर गांव की है। मामले के मुताबिक गांव निवासी इच्छानाथ यादव (35) सुबह घर से बाहर शौच के लिए गए थे, तभी वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे हमलावरों ने यादव के सिर में गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो हत्यारे फरार हो गए।

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सावंत मौके पर पहुंचे। नाराज परिजन का कहना है कि वह पुलिस अधीक्षक के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने देंगे।

सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। शुरुआती जांच में ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर रंजिश की बात सामने आ रही है।

उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).