देश की खबरें | दिवंगत सदस्यों समेत अन्य को श्रद्धांजलि देने के बाद उप्र विस की बैठक शुक्रवार तक के लिये स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को दिवंगत मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और कोविड—19 महामारी से निपटते हुए जीवन बलिदान करने वाले कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सदन की बैठक शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 20 अगस्त उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को दिवंगत मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और कोविड—19 महामारी से निपटते हुए जीवन बलिदान करने वाले कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सदन की बैठक शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी ।

सदन की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम पुकारा। योगी ने मंत्री रहीं कमल रानी वरूण एवं चेतन चौहान के निधन पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये और दु:खी परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की ।

यह भी पढ़े | Narendra Dabholkar Murder Case: बेटे हामिद दाभोलकर ने कहा- CBI पिछले 6 साल से केस की जांच कर रही है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर.

योगी ने विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही और पारसनाथ यादव के निधन पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सदस्य रहे और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन के निधन पर भी शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये ।

मुख्यमंत्री ने गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय जवानों और कोविड—19 महामारी के दौरान देश और प्रदेश की जनता की जान बचाने के दौरान बीमारी से मरने वाले कोरोना योद्धाओं को भी श्रद्धांजलि दी ।

यह भी पढ़े | Gmail Down in India: भारत में गूगल की सेवाएं बाधित, जीमेल पर सबसे बुरा प्रभाव.

इसके बाद सपा के शैलेन्द्र यादव, बसपा के लालजी वर्मा और कांग्रेस की आराधना मिश्रा सहित अन्य सभी दलों के नेताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की ।

विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित ने सदस्यों की संवेदनाओं से खुद को संबद्ध किया और अपनी ओर से दिवंगत मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और जीवन का बलिदान देने वाले कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी ।

इसके बाद दिवंगत आत्माओं की मुक्ति, मोक्ष एवं शांति के लिए सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा । फिर अध्यक्ष ने सदन की बैठक दिन भर के लिए स्थगित कर दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर