UP Road Accident: अमेठी में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में रानीगंज कटेहटी गांव के पास एक मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गयी.
अमेठी (उप्र), 25 मार्च : अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में रानीगंज कटेहटी गांव के पास एक मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गयी.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जय कुमार (21) और विकास (20) नाम के दो युवक शुक्रवार शाम निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से अपने घर वापस जा रहे थे, तभी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रायबरेली अयोध्या रोड स्थित रानीगंज कटेहटी गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई. यह भी पढ़ें : Odisha: ओडिशा से ट्रेन में 25 किलो गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार
उन्हने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार जयकुमार की मौके पर ही मौत हो गई और गम्भीर रूप से घायल विकास को इलाज के लिए जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. जगदीशपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2023 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

