एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : गाजियाबाद में तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में राजनगर एक्सटेंशन इलाके में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सुबह की सैर पर निकले दो पड़ोसियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : गाजियाबाद में तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

गाजियाबाद, सात जून उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में राजनगर एक्सटेंशन इलाके में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सुबह की सैर पर निकले दो पड़ोसियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नंदग्राम की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) पूनम मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान नंदग्राम की बृज नगरी कॉलोनी के सुभाष सिंह चौहान (57) और कमलेश यादव (45) के रूप में हुई है। पीछे से टक्कर मारने के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई है कि कार ने उन्हें टक्कर मारी थी, जिससे चौहान का सिर कार के पहियों के नीचे कुचल गया और यादव सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गए।

राहगीरों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें पास के एक अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कार के मालिक को पकड़ने के लिए कार की पंजीकरण संख्या की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

एसीपी मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2025 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).