एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र: संभल में कांवड़ यात्रा देखने आये दो दलित युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के संभल जिले में उग्र भीड़ ने कांवड़ यात्रा देखने आए अनुसूचित जाति (एससी) के दो युवकों को चोर होने के संदेह में खंभे से कथित तौर पर बांधकर पीटा। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र: संभल में कांवड़ यात्रा देखने आये दो दलित युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, मामला दर्ज

संभल, 26 जुलाई उत्तर प्रदेश के संभल जिले में उग्र भीड़ ने कांवड़ यात्रा देखने आए अनुसूचित जाति (एससी) के दो युवकों को चोर होने के संदेह में खंभे से कथित तौर पर बांधकर पीटा। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की मां की शिकायत पर पांच लोगों को नामजद और करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रजनीश कुमार ने बताया कि घटना 22 जुलाई को उस समय हुई, जब नाहर ढेर गांव का रहने वाला सुंदर (20) अपने रिश्तेदार सन्नी (22) के साथ संभल में कांवड़ यात्रा देखने गया था।

उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लहाया गया कि रास्ते में बढ़ई वाली बस्ती गांव में कुछ लोगों ने दोनों युवकों को चोर होने के संदेह में पकड़ लिया और खंभे से बांध कर बुरी तरह पीटा।

अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामले में शिकायत के आधार पर पांच नामजद और करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 191(2) (दंगा करना), 190 (अवैध तरीके से भीड़ जुटाना), 127(2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 351(2) (आपराधिक धमकी) एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).