UP: प्रतापगढ़ में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 2 सगे भाइयों की मौत, 2 जख्मी
प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर रानीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये.
प्रतापगढ़ (उप्र), 7 मार्च: प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर रानीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये. पुलिस उपाधीक्षक अतुल अंजान त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि टंडवा गाँव के निकट बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पवन सैनी (42) व साहिल सैनी (45) के रूप में की गयी जो सगे भाई हैं. इनके अलावा विजय शुक्ला (28) व आरएन सिंह (25) गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सभी कानपुर के निवासी हैं और वे लोग अकबरपुर जा रहे थे. पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है.
संबंधित खबरें
Mancherial Horror: तेलंगाना के मंचिरियाल में दर्दनाक हादसा, लोहे का स्टैंड 11 केवी लाइन से टकराया, करंट लगने से दो मजदूरों की मौत
VIDEO: मुंबई से सटे ठाणे में बड़ा हादसा, टेस्ट ड्राइव के दौरान गहरे गड्ढे में गिरी Tata Sierra, महिला चालक समेत 3 लोग जख्मी
Vallabh Maheshwari Dies: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार हादसे में शकुन ग्रुप के MD वल्लभ माहेश्वरी की मौत, BMW पलटने से गई जान; जानें उनके बारे में
Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने यात्रियों से भरे ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, कई घायल; Disturbing Video
\