देश की खबरें | उप्र: ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर के प्रधान डाकघर चौराहे पर मंगलवार सुबह ट्रक ने एक बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी और चार घायल हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सुल्तानपुर (उप्र), 15 दिसम्बर सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर के प्रधान डाकघर चौराहे पर मंगलवार सुबह ट्रक ने एक बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी और चार घायल हो गए।

घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम में आज 142 नए केस मिले, पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 2,14945 हुई: 15 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस उपाधीक्षक सतीश चंद्र शुक्‍ल ने बताया कि इस मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह यह हादसा उस समय हुआ जब गन्दानाला रोड की ओर से एक बोलेरो गाड़ी डाकघर चौराहे की ओर आ रही थी और उसी समय बस स्टेशन की ओर से तेजी से एक ट्रक भी आ गया। बोलेरो जैसे ही चौराहे पर पहुंची, अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में हत्‍या के आरोप में पुलिस ने सास-बहू को गिरफ्तार किया.

जबरदस्त टक्कर से बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई जिनकी पहचान जाहरा देवी (45) और प्रतिमा पाल (40) के रुप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर