एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में हत्‍या के आरोप में पुलिस ने सास-बहू को गिरफ्तार किया

पुलिस के अनुसार, पत्‍नी और बड़ी बहू ने छोटी बहू से कथित तौर पर अवैध संबंध रखने वाले गुलाब (55) की 13 दिसंबर को इनार गांव में गला काटकर हत्या कर दी थी. थाना प्रभारी खुर्शीद अंसारी ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में मृतक की छोटी बहू पूनम यादव (25) ने अपनी सास लल्ला देवी उर्फ़ डगरी और बड़ी बहू राधिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में हत्‍या के आरोप में पुलिस ने सास-बहू को गिरफ्तार किया
गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

पुलिस के अनुसार, पत्‍नी और बड़ी बहू ने छोटी बहू से कथित तौर पर अवैध संबंध रखने वाले गुलाब (55) की 13 दिसंबर को इनार गांव में गला काटकर हत्या कर दी थी. थाना प्रभारी खुर्शीद अंसारी ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में मृतक की छोटी बहू पूनम यादव (25) ने अपनी सास लल्ला देवी उर्फ़ डगरी और बड़ी बहू राधिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

उन्होंने बताया कि विवेचना और पूछताछ में मृतक की पत्नी डगरी और बड़ी बहू राधिका के घर से खून से सनी दो साड़ी, एक चापड़ और मृतक का मोबाइल बरामद हुआ. यह भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का एक और सराहनीय कदम, कोरोना संकटकाल में 10 लाख से ज्यादा दिव्यांगों को दिए एक-एक हजार रुपये

पुलिस के अनुसार, दोनों ने पूछताछ में बताया कि गुलाब छोटी बहू से कथित तौर पर अवैध संबंध रखते हुए इन दोनों को दुसरे मकान में रखता था और इन्हें मारता-पीटता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 11:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).