एजेंसी न्यूज

UP Shocker: महिला ने दो बेटियों को जहर देने के बाद आत्महत्या की

मुजफ्फरनगर जिले में भोपा थाना क्षेत्र के चचरौली गांव में 42 वर्षीय एक महिला ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को कथित तौर पर जहर देने के बाद स्वयं भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

UP Shocker: महिला ने दो बेटियों को जहर देने के बाद आत्महत्या की
Representational Image | PTI

मुजफ्फरनगर (उप्र), 13 फरवरी : मुजफ्फरनगर जिले में भोपा थाना क्षेत्र के चचरौली गांव में 42 वर्षीय एक महिला ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को कथित तौर पर जहर देने के बाद स्वयं भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला की पहचान मिंटू चौधरी की पत्नी विनती (42) के रूप में हुई है.

उसने बुधवार शाम को आत्महत्या करने से पहले अपनी बेटियों सपना (13) और सरस्वती (11) को जहर दिया. भोपा थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां विनती और सपना की मौत हो गई जबकि सरस्वती की हालत गंभीर बनी हुई है. यह भी पढ़ें : स्पैम पर लगाम लगाने में विफल रही दूरसंचार कंपनियां तो लगेगा 10 लाख रुपये तक का जुर्माना, केंद्र ने दी चेतावनी

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2025 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).