देश की खबरें | उप्र: बाढ़ सुरक्षा के मद्देनजर 200 करोड़ रु से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर, श्रावस्ती, अमेठी, सीतापुर, आजमगढ़, गाजीपुर और बुलंदशहर समेत कई जिलों में बाढ़ सुरक्षा के व्यापक उपायों के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

लखनऊ, चार मई उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर, श्रावस्ती, अमेठी, सीतापुर, आजमगढ़, गाजीपुर और बुलंदशहर समेत कई जिलों में बाढ़ सुरक्षा के व्यापक उपायों के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

बयान के अनुसार, बरसात से पहले ही पुख्ता तैयारियों के लिए शासन ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

इसमें कहा गया है कि राज्य पोषित और नाबार्ड पोषित योजनाओं के तहत इन परियोजनाओं में आरसीसी पिलर, तटबंधों की मरम्मत, कटाव रोकने वाले कार्य और पम्पिंग स्टेशनों के निर्माण शामिल हैं।

प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष को पत्र भेजकर निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य युद्धस्तर पर पूरे किए जाएं।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों को समयबद्ध ढंग से बाढ़ से पूर्व सभी कार्य पूरे करने होंगे।

बयान के अनुसार, गोरखपुर में रोहिन नदी के दाएं तट पर मानीराम-डोमिनगढ़ तटबंध के पास पम्पिंग स्टेशन के लिए 57 करोड़ रुपये की लागत से नाबार्ड पोषित परियोजना को वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

इसके मुताबिक, इसके अलावा अन्य संबंधित जिलों की परियोजना के लिए भी धन का प्रावधान किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\