एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : बलरामपुर में गर्भवती युवती की गला रेतकर हत्या, पति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक गर्भवती ?युवती की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या करने के लिए पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : बलरामपुर में गर्भवती युवती की गला रेतकर हत्या, पति गिरफ्तार

बलरामपुर (उप्र), 28 मई उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक गर्भवती ?युवती की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या करने के लिए पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि तुलसीपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में सोमवार को गन्ने के एक खेत में एक गर्भवती युवती का शव पाया गया।

उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान इंद्रा (22) के रूप में हुई है, जिसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि इंद्रा का पति गब्बर उसे नया मोबाइल फोन दिलाने के बहाने बुलाकर अपने साथ रविवार को मोटरसाइकिल से ले गया था और सोमवार को इंद्रा का शव सोनपुर गांव के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला।

कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर गब्बर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि पति-पत्नी के बीच साथ रहने को लेकर विवाद था, जिसकी वजह से आरोपी ने पहले इंद्रा का गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर ब्लेड से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).