UP: खड़े ट्रक से कार के टकराने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
सुलतानपुर जिले में प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम से दर्शन करके लौट रहे लोगों को लेकर आ रही एक कार के, सड़क के खड़े ट्रक से जा टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए.
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश), 7 सितंबर : सुलतानपुर जिले में प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम से दर्शन करके लौट रहे लोगों को लेकर आ रही एक कार के, सड़क के खड़े ट्रक से जा टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए.
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के पयागीपुर के पास प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रयागराज की ओर से आ रही एक कार संदिग्ध रूप से उसके चालक को झपकी आ जाने के कारण एक ट्रक से जा टकराई. यह भी पढ़ें : केरल के राज्यपाल ने देश व दुनियाभर के मलयाली समुदाय के लोगों को ‘ओणम’ की शुभकामनाएं दीं
उन्होंने बताया कि इस घटना में कार सवार बस्ती जिले के रुदौली निवासी राम बलि (46) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. हादसे में राकेश, मनोज विश्वकर्मा, अमर नाथ तथा दीप चंद घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.सूत्रों ने बताया कि कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम से दर्शन करके लौट रहे थे. वे सभी संतकबीर नगर के थाना बखिरा के अंतर्गत तरैना के निवासी बताए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

