एजेंसी न्यूज

UP: कानपुर शहर को स्मार्ट सिटी पहल के तहत विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर और कानपुर नगर निकाय ने शहर को स्मार्ट सिटी पहल के तहत विकसित करने के लिए शुक्रवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

UP: कानपुर शहर को स्मार्ट सिटी पहल के तहत विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
सीएम योगी (Photo Credits ANI)

कानपुर, 28 अगस्त : भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर और कानपुर नगर निकाय ने शहर को स्मार्ट सिटी पहल के तहत विकसित करने के लिए शुक्रवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आईआईएम इंदौर, कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, कानपुर विकास प्राधिकरण और कानपुर पुलिस आयुक्तालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया.

एमओयू तीन साल के लिए वैध है और इसके तहत, कानपुर को एक अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने और उसके निवासियों को जीवनशैली को सुधारने के लिए हितधारक साफ सफाई के ‘इंदौर मॉडल’ का क्रियान्वयन करेंगे. यह भी पढ़ें : Schools Reopen: मध्य प्रदेश में छठी से बारहवीं कक्षा तक के स्कूल एक सितंबर से खुलेंगे

कानपुर डिवीजन के नगर आयुक्त राज शेखर, पुलिस आयुक्त असीम अरुण और आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रोफेसर हिमांशु राय की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).