देश की खबरें | उप्र : ट्रक और कार की टक्कर में दादा-पोते की मौत, परिवार के तीन सदस्य भी जख्मी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गयी तथा तीन जख्मी हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
महराजगंज, 28 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गयी तथा तीन जख्मी हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात निचलौल क्षेत्र में एक कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिससे कार चालक रमेश पटेल (50) और उनके दो वर्षीय पोते शिवांश की मौत हो गयी।
उसने बताया कि कार में सवार परिवार के तीन अन्य सदस्य जख्मी हो गई जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग कपिया गांव के निवासी थे।
उसने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सं. सलीम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2024 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

