देश की खबरें | सिख किसानों को हटाने का मुद्दा उप्र सरकार, केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष उठाएंगेः सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 30,000 से ज्यादा सिख किसानों को कथित तौर पर विस्थापित करने की कोशिश का मुद्दा अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाएंगे।

जियो

चंडीगढ़, 16 जून पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 30,000 से ज्यादा सिख किसानों को कथित तौर पर विस्थापित करने की कोशिश का मुद्दा अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाएंगे।

मीडिया में आई उन खबरों पर सिंह ने चिंता जताई जिनमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में तीन पीढ़ियों के रहने के बाद भी सिख परिवारों के विस्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के राजस्थान में 235 नए मरीज पाए गए, 7 की मौत: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर खबरें सच हैं तो निसंदेह चिंताजनक हैं।

यहां जारी एक बयान में सिंह ने कहा कि वह, शाह और आदित्यनाथ, दोनों को पत्र लिखेंगे और सच जानेंगे और इसका कारण पूछेंगे।

यह भी पढ़े | भारत-चीन हिंसक झड़प: राहुल गांधी ने शहीद जवानों के प्रति व्यक्त की संवेदना, कहा- मुश्किल समय में हम साथ खड़े हैं.

उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई भारत के संघीय ढ़ाचे के खिलाफ है और भारत का संविधान सभी नागरिकों को देश के किसी भी हिस्से में रहने की स्वतंत्रता देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परिवार रामपुर, बिजनौर और लखीमपुर जिलों में बस गए थे और अब इनकी तीन पीढ़ियां हो गई हैं और 1980 में उत्तर प्रदेश सरकार से इन्होंने मालिकाना हक भी प्राप्त कर लिया था।

खबरों में कहा गया है कि ये सिख परिवार 1947 में बंटवारे के वक्त उत्तर प्रदेश के इन तीन जिलों के 17 गांवों में बस गए थे और अपनी कड़ी मेहनत से वन क्षेत्र को कृषि योग्य भूमि में तब्दील कर दिया था।

सिंह ने कहा कि इन परिवारों की भूमि के स्वामित्व में किसी भी प्रशासनिक समस्या को कानून की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करके हल किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\