देश की खबरें | हाथरस की पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद करे उप्र सरकार: प्रियंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाथरस की पीड़िता के परिवार को नार्को टेस्ट की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया और कहा कि इस परिवार को धमकाना बंद कीजिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाथरस की पीड़िता के परिवार को नार्को टेस्ट की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया और कहा कि इस परिवार को धमकाना बंद कीजिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ उप्र सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है। पीड़िता को इलाज नहीं मिला, समय पर शिकायत नहीं लिखी, शव को जबरदस्ती जलाया, परिवार कैद में है, उन्हें दबाया जा रहा है - अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा। ये व्यवहार देश को मंजूर नहीं।’’

यह भी पढ़े | हाथरस: मीडिया ने हाथरस मामले के पीड़ित के गांव में प्रवेश करने की दी अनुमति, सीआरपीसी की धारा 144 लागू: 3 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘ पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए।’’

उधर, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने कहा कि अगर परिवार को लोगों से मिलने पर लगी रोक नहीं हटाई गई तो वह अदालत का रुख करेंगे।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: BSP सुप्रीमों मायावती ने की हाथरस मामले की CBI और उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हाथरस की पीड़िता के परिवार को किसी से मिलने से रोके जाने को लेकर कपिल सिब्बल से चर्चा की । यह इस परिवार के मौलिक अधिकार का घोर हनन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सलाह है कि वह यह रोक हटाएं, नहीं तो हम अदालत का रुख करेंगे।’’

गौरतलब है कि 14 सितम्बर को हाथरस में चार युवकों ने 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था और मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई जिसके बाद बुधवार की रात को उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रात में अंतिम संस्कार करने के लिए बाध्य किया।

बहरहाल, स्थानीय पुलिस का कहना है कि ‘‘परिवार की इच्छा के मुताबिक’’ अंतिम संस्कार किया गया।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\