एजेंसी न्यूज

Hathras Gangrape Case: BSP सुप्रीमों मायावती ने की हाथरस मामले की CBI और उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने हाथरस मामले में सीबीआई जांच या उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच किये जाने की मांग की है. गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में 19 वर्षीय एक दलित लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था.

Hathras Gangrape Case: BSP सुप्रीमों मायावती ने की हाथरस मामले की CBI और उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग
बीएसपी चीफ मायावती (Photo Credits-ANI Twitter)

लखनऊ, 3 अक्टूबर: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने हाथरस मामले में सीबीआई जांच या उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच किये जाने की मांग की है. मायावती ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, "हाथरस के जघन्य सामूहिक दुष्कर्म काण्ड को लेकर पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश है. इसकी शुरूआती जांच रिपोर्ट से जनता संतुष्ट नहीं लगती है. अतः इस मामले की सीबीआई से या फिर माननीय उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होनी चाहिये, बसपा की यह मांग है."

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "साथ ही, देश के माननीय राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश से आते हैं व एक दलित होने के नाते भी इस प्रकरण में खासकर सरकार के अमानवीय रवैये को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये दखल देने की भी उनसे पुरजोर अपील."

यह भी पढ़ें: Hathras Gangrape Case: राहुल गांधी के नेतृत्व में पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जाएगा कांग्रेस सांसदों का प्रतिनिधिमंडल

गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में 19 वर्षीय एक दलित लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था. पीड़िता को पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई. इस घटना के विरोध में पूरे देश में जगह-जगह प्रदर्शन हुए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2020 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).