देश की खबरें | महिलाओं के सम्मान और मानवाधिकारों को कुचल रही है उप्र सरकार : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दो लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने और एक लड़की के बेसुध पाए जाने की घटना को ‘‘दिल दहला देने वाली’’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ दलित समाज को ही नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और मानवाधिकारों को भी कुचल रही है।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दो लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने और एक लड़की के बेसुध पाए जाने की घटना को ‘‘दिल दहला देने वाली’’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ दलित समाज को ही नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और मानवाधिकारों को भी कुचल रही है।

पार्टी ने यह भी कहा कि अस्पताल में भर्ती लड़की को उपचार के लिए दिल्ली पहुंचाया जाना चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ उप्र सरकार केवल दलित समाज को ही नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और मानवाधिकारों को भी कुचलती जा रही है। लेकिन वे याद रखें कि मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ितों की आवाज़ बनकर खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाकर ही रहेंगे।’’

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘उन्नाव की घटना दिल दहला देने वाली है। लड़कियों के परिवार की बात सुनना एवं तीसरी बच्ची को तुरंत अच्छा इलाज मिलना जांच - पड़ताल एवं न्याय की प्रक्रिया के लिए बेहद जरूरी है।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने ट्वीट किया, ‘‘खबरों के अनुसार पीड़ित परिवार को नजरबंद कर दिया गया है। यह न्याय के कार्य में बाधा डालने वाला काम है। आखिर परिवार को नजरबंद करके सरकार को क्या हासिल होगा ?’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘उप्र सरकार से निवेदन है कि परिवार की पूरी बात सुनें एवं त्वरित प्रभाव से तीसरी बच्ची को इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाए।’’

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने एक वीडियो जारी कर सवाल किया, ‘‘आखिर उत्तर प्रदेश से महिलाओं के खिलाफ अपराध की खबरें आना कब बंद होंगी? यही एक सवाल मन में आ रहा है। इन लड़कियों का क्या कसूर था? क्या लड़की होना उत्तर प्रदेश में सजा है? यह कब तब चलेगा?’’

सुप्रिया ने कहा, ‘‘ यह सब हो रहा है कि क्योंकि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता है। अगर सरकार जाग जाए तो महिलाएं सुरक्षित हो जाएंगी। योगी जी, जाग जाइए।’’

गौरतलब है कि उन्नाव जिले के असोहा इलाके के बबुरहा गांव के बाहर बुधवार को दलित समुदाय की तीन लड़कियां बेसुध मिलीं। अस्पताल ले जाने पर उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि बबुरहा गांव में एक ही परिवार की 15,14 और 16 साल की तीन लड़कियां अपराह्न करीब तीन बजे जानवरों के लिए चारा लेने घर से निकली थीं। देर शाम तक वापस ना आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की तो वे तीनों गांव के बाहर खेत में बेसुध पड़ी मिलीं। वे एक दुपट्टे से बंधी हुई थीं।

उन्होंने कहा कि दो लड़कियों की मौत हो गई और तीसरी लड़की को गंभीर हालत में उन्नाव जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\