UP: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के देल्हूपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मामले में दो अज्ञात सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
प्रतापगढ़, 24 सितंबर : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के देल्हूपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मामले में दो अज्ञात सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) विद्यासागर मिश्रा के मुताबिक, फतनपुर थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार सुबह दस बजे अपने घर से निकली थी और एक युवक उसे लेकर देल्हूपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित गंजेहड़ा जंगल के पास पहुंचा, जहां उसके दो और साथी आ गए.
मिश्रा ने बताया कि तीनों युवक किशोरी को जंगल में ले गए और उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. मिश्रा के अनुसार, शुक्रवार शाम पीड़िता जंगल के पास बेहोशी की हालत में मिली. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. यह भी पढ़ें : पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में बीडीओ सहित चार गिरफ्तार
मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने होश में आने के बाद अपने बयान में सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शिवम सरोज और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मिश्रा के मुताबिक, पुलिस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2022 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

