UP: सिपाही आत्महत्या मामले में छह आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कमासिन थाने में तैनात एक सिपाही के कथित तौर पर आत्महत्या कर लेने के मामले में थाने के तीन सिपाहियों सहित छह आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
बांदा, 25 सितंबर : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कमासिन थाने में तैनात एक सिपाही के कथित तौर पर आत्महत्या कर लेने के मामले में थाने के तीन सिपाहियों सहित छह आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. कमासिन थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उमेश सिंह ने बताया कि थाने में तैनात सिपाही राघवेंद्र प्रताप (24) ने 30 जुलाई की सुबह किराये के कमरे में कथित रूप से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
सिंह के मुताबिक, इस सिलसिले में सिपाही के पिता गोकुल प्रसाद की ऑनलाइन शिकायत के आधार पर शनिवार शाम थाने में तैनात तीन सिपाहियों-सौरभ वर्मा, विकास और अमन के अलावा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार जांच शुरू कर दी गई है. यह भी पढ़ें : MP: आदिवासी छात्रा से गंदी यूनिफॉर्म उतारने के लिए कहने पर शिक्षक निलंबित, जांच के आदेश
एसएचओ के अनुसार, मृत सिपाही झांसी जिले का रहने वाला था और कथित तौर पर आत्महत्या करने के दो दिन पहले यानी 28 जुलाई को अपने घर पर छुट्टी बिताकर थाने में ड्यूटी पर लौटा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2022 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

