एजेंसी न्यूज

UP: सुलतानपुर में करंट लगने से सेना के सूबेदार की मौत

सुलतानपुर जिले के एक गांव में छुट्टी पर आए सेना के सूबेदार की करंट लगने से मौत हो गयी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

UP: सुलतानपुर में करंट लगने से सेना के सूबेदार की मौत
(Photo : X)

सुलतानपुर (उप्र), 27 अप्रैल : सुलतानपुर जिले के एक गांव में छुट्टी पर आए सेना के सूबेदार की करंट लगने से मौत हो गयी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा नगर निवासी प्रदीप पांडेय (41) मेरठ में सूबेदार पद पर सेना में तैनात थे और वह चार दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आए हुए थे.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम ‘इनवर्टर’ का ‘प्लग’ बोर्ड में लगाते समय प्रदीप को करंट लग गया और वह बुरी तरह घायल हो गये. यह भी पढ़ें : Video -Patna : हिंदू -मुस्लिम के अलावा पीएम को दूसरी बात करनी नही आती,समाज में जहर बोना,यही उनका काम है – तेजस्वी यादव

परिजन उन्हें सुलतानपुर मेडिकल कालेज ले गए, जहां चिकित्सक ने प्रदीप पांडेय को मृत घोषित कर दिया. गोसाईगंज के थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).