देश की खबरें | उप्र : नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
महराजगंज, आठ मार्च उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह मामला शुक्रवार को नाबालिग लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद अधिकारियों के संज्ञान में आया।
कोतवाली थाने के प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि पीड़ित लड़की ने अपने पिता पर बृहस्पतिवार रात को उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, जब लड़की की मां अपने माता-पिता के घर गई थी।
लड़की ने यह भी दावा किया है कि अगर उसने किसी को अपने पिता के कृत्यों के बारे में बताया तो वह उसे जहर देकर मार देगा।
राय ने कहा कि शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने कहा कि लड़की का बयान भी दर्ज किया जाएगा, जिसे चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2025 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

