जरुरी जानकारी | मार्च तक पांच महीने में कच्चे सोयाबीन तेल का आयात दोगुना हुआ: एसईए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य तेल उद्योग के निकाय एसईए ने बताया कि नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक भारत का कच्चे सोयाबीन तेल का आयात सालाना आधार पर दोगुना से अधिक होकर 19.11 लाख टन हो गया।
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल खाद्य तेल उद्योग के निकाय एसईए ने बताया कि नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक भारत का कच्चे सोयाबीन तेल का आयात सालाना आधार पर दोगुना से अधिक होकर 19.11 लाख टन हो गया।
खाद्य तेल का विपणन वर्ष नवंबर से अगले साल अक्टूबर तक चलता है।
सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के आंकड़ों के मुताबिक देश ने नवंबर 2024 और मार्च 2025 के बीच 19,11,420 टन कच्चे सोयाबीन डीगम तेल का आयात किया। विपणन वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 8,82,943 टन था।
कच्चे सोयाबीन डीगम तेल का मुख्य रूप से अर्जेंटीना, ब्राजील और रूस से आयात किया गया।
अर्जेंटीना से आयात 4,50,602 टन से बढ़कर 12,16,291 टन हो गया। ब्राजील से कच्चे सोयाबीन तेल का आयात 3,29,843 टन से मामूली घटकर 3,27,936 टन रह गया। रूस से आयात भी नवंबर 2024-मार्च 2025 के दौरान बढ़कर 1,62,347 टन हो गया, जो पिछले तेल विपणन वर्ष की इसी अवधि में 41,497 टन था।
समीक्षाधीन अवधि में जहां सोयाबीन खाद्य तेल के आयात में तेजी हुई, वहीं भारत का कुल खाद्य तेल आयात मामूली रूप से घटकर 56,39,677 टन रह गया, जो पिछले साल 57,65,232 टन था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2025 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

