क्रिकेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड और श्रीलंका आमने-सामने हैं. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें इंग्लैंड की टीम ने 15 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को केवल 04 मुकाबलों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच एक भी मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से इंग्लैंड का पलड़ा काफी भारी नजर आता है.

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (ENG vs SL) के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम (Sophia Gardens) में खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में 119 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद हैरी ब्रूक (Harry Brook) की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है और इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं चरित असलंका (Charith Asalanka) की कप्तानी वाली श्रीलंका की टीम सीरीज में शानदार वापसी करने के इरादे से उतरेगी. इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें अपने मजबूत खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SL 2nd T20I Match Playing XI)

इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर), एन्यूरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स, टॉम बैंटन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग, सोनी बेकर.

श्रीलंका: पथुम निसांका, लाहिरु उदारा (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, थारिंडु रत्नायके, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard)

तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड और श्रीलंका आमने-सामने हैं. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें इंग्लैंड की टीम ने 15 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को केवल 04 मुकाबलों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच एक भी मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से इंग्लैंड का पलड़ा काफी भारी नजर आता है.

इंग्लैंड की बल्लेबाजी में हैरी ब्रूक, जोस बटलर, टॉम बैंटन और विल जैक्स जैसे विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर और आदिल रशीद अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम के पास पाथुम निसांका, चरित असलंका, कमिंदु मेंडिस और वनिंदु हसरंगा जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में दुष्मंथ चमीरा, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.

सोफिया गार्डन्स स्टेडियम की पिच इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. surface थोड़ी धीमी है और इस पर असमान उछाल देखने को मिलता है. सेमर कटर्स और हिट-द-डेक गेंदबाजी का अच्छा फायदा उठा सकते हैं, जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को भी ग्रिप और टर्न मिलने की संभावना है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे टी-20 मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2026 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).