England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज बेहद विस्फोटक रहा और टीम ने महज 12.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर 146 रन बनाते हुए मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड की तरफ से टॉम बैंटन ने सबसे ज्यादा 52 रनों की नाबाद धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होंने 24 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के लगाए.
England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd T20I Match Scorecard Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम (Sophia Gardens) में खेला गया. दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम श्रीलंका को सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, श्रीलंका की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. वहीं श्रीलंका की अगुवाई चरित असलंका (Charith Asalanka) कर रहे है. यह भी पढ़ें: England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 145 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से पाथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 37 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान उन्होंने 21 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्का लगाया. पाथुम निसांका के अलावा चरित असलंका ने 31 रन, वानिंदु हसरंगा ने 27 रन और लाहिरु उदारा ने 21 रन बनाए.
दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को लियाम डॉसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट दिलाए. उनके अलावा जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने 2-2 विकेट झटके, जबकि आदिल रशीद और सोनी बेकर को 1-1 सफलता मिली. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 146 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज बेहद विस्फोटक रहा और टीम ने महज 12.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर 146 रन बनाते हुए मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड की तरफ से टॉम बैंटन ने सबसे ज्यादा 52 रनों की नाबाद धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होंने 24 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के लगाए. टॉम बैंटन के अलावा जोस बटलर ने 30 रन, हैरी ब्रूक ने 23 रन और एन्यूरिन डोनाल्ड ने 21 रन बनाए.
वहीं, श्रीलंका की टीम को दुष्मंथा चमीरा ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. श्रीलंका की ओर से दुष्मंथा चमीरा, वनिंदु हसरंगा, ईशान मलिंगा और थारिंडु रत्नायके ने 1-1 विकेट अपने नाम किए. इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा मुकाबला शनिवार यानी 19 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
श्रीलंका की बल्लेबाजी: 145/9, 20 ओवर (पाथुम निसांका 37 रन, लाहिरु उदारा 21 रन, कामिल मिशारा 0 रन, चरित असलंका 31 रन, कमिंदु मेंडिस 12 रन, दासुन शनाका 4 रन, वनिंदु हसरंगा 27 रन, थारिंडु रत्नायके 4 रन, दुष्मंथा चमीरा 0 रन, ईशान मलिंगा 0* रन, अतिरिक्त 9 रन.)
इंग्लैंड की गेंदबाजी: (लियाम डॉसन 3 विकेट, जोफ्रा आर्चर 2 विकेट, जेमी ओवरटन 2 विकेट, आदिल रशीद 1 विकेट और सोनी बेकर 1 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
इंग्लैंड की बल्लेबाजी: 146/4, 12.1 ओवर (जोस बटलर 30 रन, एन्यूरिन डोनाल्ड 21 रन, हैरी ब्रूक 23 रन, जॉर्डन कॉक्स 12 रन, टॉम बैंटन नाबाद 52 रन और विल जैक्स नाबाद 3 रन.)
श्रीलंका की गेंदबाजी: (दुष्मंथा चमीरा 1 विकेट, वनिंदु हसरंगा 1 विकेट, ईशान मलिंगा 1 विकेट और थारिंडु रत्नायके 1 विकेट.)
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2026 01:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

