देश की खबरें | अनलॉक-1: ओडिशा में पुनः चालू हुई ईसीओआर और ओएसआरटीसी की यात्री सेवा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम (ओएसआरटीसी) और पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) ने अनलॉक-1 शुरू होने के साथ ही दो महीने से ज्यादा समय के बाद सोमवार से राज्य में अपनी यात्री सेवाएं पुनः चालू कर दी हैं।

जियो

भुवनेश्वर, आठ जून ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम (ओएसआरटीसी) और पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) ने अनलॉक-1 शुरू होने के साथ ही दो महीने से ज्यादा समय के बाद सोमवार से राज्य में अपनी यात्री सेवाएं पुनः चालू कर दी हैं।

ओएसआरटीसी ने राज्यभर में 66 मार्गों पर 96 बसें चलाई हैं और ईसीओआर ने छह यात्री ट्रेन चलाई हैं।

यह भी पढ़े | अरविंद केजरीवाल में दिखे कोरोना वायरस के लक्षण, AAP नेता संजय सिंह ने बताई ये बड़ी बात.

ओएसआरटीसी के मुख्य प्रबंध निदेशक अरुण बोथरा ने कहा, “शुरुआत में हमने राज्य में 22 नगरों को जोड़ने के लिए परिचालन शुरू किया है। बाद में और बसें चलाई जाएंगी।”

उन्होंने कहा कि बसों में किसी को खड़े होकर यात्रा की अनुमति नहीं होगी और सभी यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने मंदिर में पूजा, कहा- हनुमान जी से केजरीवाल जी को स्वस्थ रखने की प्रार्थना की : 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बसों को संक्रमण मुक्त करने के लिए साफ सफाई के अतिरिक्त उपाय किए गए हैं।

इसी बीच सुबह पांच बज कर दस मिनट पर राउरकेला से भुवनेश्वर के लिए एक विशेष ट्रेन रवाना हुई।

ईसीओआर के एक अधिकारी ने बताया, “सभी स्टेशनों के प्रवेश पर यात्रियों की थर्मल जांच की जा रही है।”

उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर से बोलांगीर जाने वाली इंटर सिटी स्पेशल ट्रेन सुबह साढ़े छह बजे 187 यात्रियों को लेकर रवाना हुई।

उन्होंने कहा कि संभलपुर-खुर्दा रोड इंटर सिटी स्पेशल ट्रेन कम से कम 82 यात्रियों के साथ रवाना हुई।

ईसीओआर ने आठ से 30 जून तक राज्य के भीतर पांच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

हालांकि शनिवार और रविवार को ट्रेन नहीं चलेगी।

ईसीओआर ने कहा है कि यात्री अपना भोजन खुद लेकर आएं क्योंकि ट्रेन में भोजन देने की व्यवस्था उपलब्ध नहीं होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\