देश की खबरें | पंजाब के होशियारपुर में अज्ञात लोगों ने एटीएम तोड़कर 17 लाख रुपये नकदी लूटी

होशियारपुर (पंजाब), 27 अगस्त होशियारपुर जिले से करीब 23 किलोमीटर दूर भाम गांव में कुछ अज्ञात लोग गैस कटर से एक एटीएम तोड़कर 17 लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक दलजीत सिंह खाख ने बताया कि ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) के पास और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच जारी है।

पंजाब नेशनल बैंक (भाम शाखा) के सहायक प्रबंधक जसवीर सिंह ने बताया कि घटना तड़के करीब दो बजकर 40 मिनट पर हुई थी। कार में आए चोर अपने साथ करीब 17 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि चोरों की असल संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।

खाख ने कहा कि छब्बेवाल थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)