देश की खबरें | विश्वविद्यालयों रोजगार के मौके बढ़ेाने वाले पाठ्यक्रम शुरू करने चाहिए : हरियाणा के शिक्षा मंत्री
जियो

चंडीगढ़, 18 जून हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य विश्वविद्यालयों को ऐसे पाठ्यक्रम शुरू करने चाहिए जिनसे छात्रों के लिए रोजगार के मौके बढ़ें। यह कोरोना वायरस महामारी की वजह से पड़ रहे आर्थिक बोझ से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भरता की पहल को आगे बढ़ाने की तर्ज पर होना चाहिए।

लाल ने कहा कि हरियाणा को कुशल श्रमिकों की काफी जरूरत है। इसे ज़हन में रखते हुए, हरियाणा कौशल भारत कार्यक्रम के तहत रोजगार के नए मौके पैदा कर रहा है।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off: गलवान घाटी में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों के परिजनों को राहुल गांधी ने लिखा पत्र, जज्बे को किया सलाम.

'कोरोना – के बाद उच्च शिक्षा में नई संभावनाओं' पर एक वेबीनार (ऑनलाइन संगोष्ठी) को संबोधित कर रहे पाल ने कहा कि हरियाणा में पर्यटन और स्टार्टअप के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

यह कार्यक्रम कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय ने आयोजित किया था।

यह भी पढ़े | सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा, गलवान घाटी में जान गंवाने वाले सैनिक दीपक कुमार के परिवार को सरकारी नौकरी के साथ एक करोड़ रुपए की मदद: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शिक्षा मंत्री ने कहा, "कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोगों को आत्मनिर्भर होने का मंत्र दिया है। स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के सिद्धांत को अपना कर रोजगार के क्षेत्र में नए आयाम खोजे जा सकते हैं। "

उन्होंने कहा, " विश्वविद्यालयों को ऐसे पाठ्यक्रम शुरू करके योगदान देना चाहिए जिससे हरियाणा के छात्रों के लिए रोजगार के मौके बढ़ें। "

इस मौके पर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति नीता खन्ना ने भी अपनी बात रखी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)