देश की खबरें | संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

चार अक्टूबर को आयोजित हुई परीक्षा के नतीजे आयोग की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़े | PM Modi आज गुजरात में करेंगे तीन परियोजनाओं का शुभारंभ, जूनागढ़ का गिरनार रोपवे भी होगा शुरु.

आयोग की ओर से जारी एक वक्तव्य में बताया गया कि प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए विस्तृत आवेदन पत्र- एक (डीएएफ-एक) भरना होगा।

यह आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट पर 28 अक्टूबर से 11 नवंबर शाम छह बजे तक उपलब्ध रहेगा।

यह भी पढ़े | दिल्ली में अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को फटाफट मिलेगी सब्सिडी, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने लॉन्च किया ev.delhi.gov.in पोर्टल.

वेबसाइट पर ही अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध रहेंगी।

वक्तव्य के अनुसार सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020, आठ जनवरी 2021 से आयोजित होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\