देश की खबरें | केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने मेट्रो परिचालन एसओपी को अंतिम रूप देने के लिए बैठक बुलायी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अगस्त केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने ‘अनलॉक-4’ के दिशानिर्देशों के तहत मेट्रो ट्रेनों के परिचालन को मिली अनुमति के बाद इस संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अंतिम रूप देने के लिए एक सितंबर को मेट्रो रेल निगमों के सभी प्रबंध निदेशकों की एक बैठक बुलायी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार देश में 17 मेट्रो निगम हैं, तथा मंत्रालय द्वारा एक विस्तृत एसओपी जारी होने के बाद वे स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी विस्तृत नियमावली जारी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Weather: भारी बारिश से मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़, होशंगाबाद में एनडीआरएफ, सेना तैनात.

अधिकारी के अनुसार पहले से ही सभी मेट्रो निगमों में वितरित कर दिये गये एसओपी पर एक सितंबर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विस्तार से चर्चा की जाएगी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी प्रबंध निदेशकों से मंत्रालय द्वारा वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किये गये एसओपी पर गौर करने कहा गया है। इन सारे सुझावों पर बैठक में विचार किया जाएगा और फिर उस हिसाब से एसओपी को अंतिम रूप दिया जाएगा।’’

यह भी पढ़े | Prashant Bhushan Contempt Case: सोमवार को सजा सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट.

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘ केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किये गये अपने एसओपी पर पुनर्विचार करेगा और शीघ्र ही नया एसओपी जारी करेगा।’’

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार रात अनलॉक-4 के लिए दिशानिर्देश जारी किए, जिसके तहत मेट्रो रेल को सात सितंबर से चरणबद्ध तरीके से संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो सेवाएं के बहाल होने के बाद मेट्रो परिसरों एवं ट्रेनों में मास्क लगाना एवं अनिवार्य होगा।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘अनलॉक-चार के तहत गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार दिल्ली मेट्रो सात सितम्बर से क्रमबद्ध तरीके से लोगों के लिए अपनी सेवाओं को फिर से शुरू करेगी।’’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि वह दिल्ली मेट्रो का संचालन सात सितंबर से चरणबद्ध रूप से शुरू किये जाने की अनुमति मिलने से ‘‘खुश’’ हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)