देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री पासवान के दिल का ऑपरेशन हुआ
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता राम विलास पासवान के दिल का ऑपरेशन हुआ है। उनके बेटे चिराग पासवान ने रविवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान (74) पिछले पांच दशक से भी अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं और देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक हैं। वह पिछले कुछ सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़े | पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की बेटी शूटर श्रेयसी सिंह आज बीजेपी में होंगी शामिल: 4 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चिराग पासवान ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले कई दिनों से पिता जी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल (शनिवार) शाम अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा।’’

इसके कारण चिराग पासवान को पार्टी की एक बैठक रद्द करनी पड़ी, ताकि वह अपने पिता के पास रह सकें।

यह भी पढ़े | Anil Vij on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली को लेकर सियासत शुरू, हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले- नहीं घुसने देंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘ जरूरत पड़ने पर सम्भवतः कुछ हफ़्तों बाद एक और ऑपरेशन करना पड़े। संकट की इस घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद।’’

लोजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने राम विलास पासवान का हाल-चाल जानने के लिए चिराग पासवान से बात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)