देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री पासवान के हृदय का ऑपरेशन हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता राम विलास पासवान के हृदय का ऑपरेशन हुआ है। उनके बेटे चिराग पासवान ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता राम विलास पासवान के हृदय का ऑपरेशन हुआ है। उनके बेटे चिराग पासवान ने रविवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान (74) पिछले पांच दशक से भी अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं और देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक हैं। वह पिछले कुछ सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली: कोरोना संकट के बीच 13 अक्टूबर से खुलेगा अक्षरधाम मंदिर, श्रद्दालुओं को करना होगा इन नियमों का पालन.

राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ। परिवार के सूत्रों ने विश्वास जताया कि वह जल्द ही स्वस्थ होंगे।

चिराग पासवान ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले कई दिनों से पिता जी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल (शनिवार) शाम अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा।’’

यह भी पढ़े | अयोध्‍या की मस्जिद को मिला पहला डोनेशन, हिंदू की ओर से दिए गए 21 हजार रुपये.

इसके कारण चिराग पासवान को पार्टी की एक बैठक रद्द करनी पड़ी, ताकि वह अपने पिता के पास रह सकें।

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सम्भवतः कुछ हफ़्तों बाद एक और ऑपरेशन करना पड़े।

लोजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने राम विलास पासवान का हाल-चाल जानने के लिए चिराग पासवान से बात की।

चिराग पासवान ने संकट की इस घड़ी में उनके और उनके परिवार के साथ खड़े होने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\