एजेंसी न्यूज

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे जबलपुर, गोंडवाना साम्राज्य के शासकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे और उन्होंने गोंडवाना साम्राज्य के शासक अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं उनके बेटे कुंवर रघुनाथ शाह को श्रद्धासुमन अर्पित किए.

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे जबलपुर, गोंडवाना साम्राज्य के शासकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए
गृह मंत्री अमित शाह (Photo Criers ANI)

जबलपुर (मप्र), 18 सितंबर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शनिवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे और उन्होंने गोंडवाना साम्राज्य के शासक अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं उनके बेटे कुंवर रघुनाथ शाह को श्रद्धासुमन अर्पित किए. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली से यहां डुमना विमानतल पर पहुंचे शाह का भव्य स्वागत किया.

यहां पहुंचने के बाद शाह गोंडवाना साम्राज्य के शासक अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं उनके बेटे कुंवर रघुनाथ शाह के स्मारक पर गये और उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. यह भी पढ़ें : Farmers Protest: किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने राकेश टिकैत को बताया ठग, कहा- धरने में केवल शराब पीने वाले और नोट लेने वाले लोग मौजूद

पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वह आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राजा शंकरशाह और कुँवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर जनजातीय नायकों के पुण्य स्मरण के लिए गैरीसन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2021 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).