इम्फाल, पांच जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान वह इस राज्य में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, केंद्रीय विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री आर. के. रंजन और सरकार तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां हवाई अड्डे पर शाह की अगवानी की।
शाह शुक्रवार को राज्य के पहले मेडिकल कॉलेज चुराचांदपुर मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे।
गृह मंत्री बिष्णुपुर जिले के मोइरांग क्षेत्र में आईएनए मुख्यालय के विरासत स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मोइरांग गांव वह जगह है जहां द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के दौरान आईएनए सैनिकों ने भारतीय धरती पर पहली बार तिरंगा फहराया था।
शाह बिष्णुपुर जिले के चिंगेई लंपक क्षेत्र में कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
इस बीच, मणिपुर सरकार ने गृह मंत्री की यात्रा के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY