देश की खबरें | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बृहस्पतिवार को ओडिशा के 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की।

पुरी, 17 अगस्त केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बृहस्पतिवार को ओडिशा के 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की।

सीतारमण के साथ इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, स्थानीय विधायक जयंत सारंगी तथा ललितेंदु विद्याधर महापात्र मौजूद थे। केंद्रीय वित्त मंत्री ने मंदिर में आधे घंटे से अधिक समय पूजा की।

सीतारमण ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक के 'मेरी माटी, मेरा देश' पर आधारित रेत कला सत्र भी देखा।

सीतारमण और प्रधान ने पुरी के पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता सेनानी शहीद जयी राजगुरु के जन्मस्थान भी गए।

भुवनेश्वर वापस लौटने के बाद सीतारमण और प्रधान एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और इसके बाद राष्ट्रीय सीए सम्मेलन के 20वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे।

सीतारमण ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा के लिए बुधवार रात भुवनेश्वर पहुंचीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज