जरुरी जानकारी | यूनियन बैंक ने ऋण ब्याज दर 0.05 प्रतिशत कम की

मुंबई, 10 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत की कटौती की है। नयी दरें शुक्रवार से प्रभावी होंगी।

बैंक ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि एक वर्ष की अवधि वाले ऋण पर एमसीएलआर 7.25 प्रतिशत से घटाकर 7.20 प्रतिशत कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.

इसी तरह एक दिन और एक महीने की अवधि के ऋण पर कटौती के बाद ब्याज दर 6.75 प्रतिशत हो गयी है।

सार्वजनिक क्षेत्र के ही अन्य बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी एमसीएलआर में 0.10 प्रतिशत की कटौती की है।

यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.

बैंक ने एक साल की अवधि वाले ऋण पर ब्याज दर 7.65 प्रतिशत से घटाकर 7.55 प्रतिशत कर दिया है।

यह दरें बृहस्पतिवार से लागू होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)