जरुरी जानकारी | यूनियन बैंक ने कॉरपोरेशन बैंक की सभी शाखाओं के साथ आईटी एकीकरण पूरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने पूर्ववर्ती कॉरपोरेशन बैंक के साथ बैंक का सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एकीकरण पूरा कर लिया है। इससे कॉरपोशन बैंक की सभी शाखायें उसके आईटी दायरे में आ गई हैं। बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो दिसंबर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने पूर्ववर्ती कॉरपोरेशन बैंक के साथ बैंक का सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एकीकरण पूरा कर लिया है। इससे कॉरपोशन बैंक की सभी शाखायें उसके आईटी दायरे में आ गई हैं। बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि आईटी एकीकरण पूरा होने के बाद पूर्ववर्ती कॉरपोरेशन बैंक (सेवाओं और विशेष शाखाओं सहित) का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में पूरी तरह एकीकरण हो गया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

बयान में कहा गया है कि कॉरपोरेशन बैंक के सभी ग्राहक रिकॉर्ड समय में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कोर बैंकिंग साल्यूशन (सीबीएस) में स्थानांतरित हो गए हैं।

इसके साथ ही बैंक ने पूर्ववर्ती कॉरपोरेशन बैंक के ग्राहकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, आईएमपीएस, एफआई गेटवे, ट्रेजरी और स्विफ्ट सेवाएं सफलतापूर्वक पेश कर दी हैं।

यह भी पढ़े | WhatsApp OTP Scam: व्हाट्सऐप ओटीपी स्कैम क्या है? धोखेबाजों से कैसे करें खुद का बचाव.

इससे कॉरपोरेशन बैंक के ग्राहक यूनियन बैंक की शाखाओं और आपूर्ति चैनलों के जरिये सुगमतापूर्वक लेनदेन कर सकेंगे।

इससे पहले बैंक ने एटीएम स्विच और एटीएम टर्मिनलों को सुगमता से यूनियन बैंक के नेटवर्क में स्थानांतरित किया गया था। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि यह समूचा स्थानांतरण रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान