देश की खबरें | तालमेल के सवाल पर सपा से कोई 'सकारात्मक' प्रतिक्रिया नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : शिवपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी—लोहिया (प्रसपा) मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने तालमेल को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) की तरफ से अब तक कोई ‘सकारात्मक’ प्रतिक्रिया नहीं मिलने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, तीन दिसम्बर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी—लोहिया (प्रसपा) मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने तालमेल को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) की तरफ से अब तक कोई ‘सकारात्मक’ प्रतिक्रिया नहीं मिलने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

शिवपाल ने बृहस्पतिवार को यहां एक बयान में कहा ''जहां तक समाजवादी पार्टी का प्रश्न है, अब तक मेरे इस आग्रह पर पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है और न ही इस विषय पर मेरी समाजवादी पार्टी के नेतृत्व से कोई बात हुई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरी मंशा स्पष्ट होने के बावजूद बात आगे नहीं बढ़ पा रही है।''

यह भी पढ़े | Farmers Protest: SAD(D) के प्रमुख Sukhdev Singh Dhindsa ने कृषि कानून के विरोध में पद्म भूषण सम्मान लौटाया.

गौरतलब है कि सपा से अलग होकर प्रसपा का गठन करने वाले शिवपाल कई बार सपा से चुनावी तालमेल की इच्छा जता चुके हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी यह कह चुके हैं कि अगर प्रसपा के लोग उनके साथ आते हैं तो सरकार बनने के बाद वह उनके 'नेता' को कैबिनेट मंत्री बनाएंगे।

शिवपाल ने स्पष्ट किया कि प्रसपा का स्वतंत्र अस्तित्व बना रहेगा और विलय जैसे एकाकी विचार को पार्टी सिरे से खारिज करती है। उन्होंने कहा कि प्रसपा अपने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाती है कि उनके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े | ICSE, ISC Board Exams 2021: CISCE ने सभी राज्य के CM & EC से अप्रैल-मई में परीक्षा आयोजित करने की मांग की.

शिवपाल ने कहा ''मैं एक बार फिर गैर भाजपा दलों की एकजुटता का आह्वान करता हूं। अलग-अलग माध्यमों से और संवाद के विभिन्न मंचों पर सैकड़ों बार मैंने यह बात कही है कि समाजवादी धारा के सभी लोग एक मंच पर आएं और एक ऐसा तालमेल बने जिसमें सभी को सम्मान मिल सके और प्रदेश का विकास हो सके।''

उन्होंने कहा ''हम लगातार संगठन को मजबूत करने पर कार्य कर रहे हैं। आगामी 24 दिसम्बर से प्रसपा पूरे उत्तर प्रदेश में गांव-गांव पद यात्रा अभियान चलाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के हर गांव में पहुंचना और पार्टी के विचारों को जनता तक पहुंचाना है। पार्टी इस संकल्प को 'गांव-गांव पहुंचे प्रसपा जन के पांव' के नारे के साथ आगे बढ़ाएगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\