देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में विचाराधीन कैदी की अस्पताल में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की अस्पताल में संदिध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), दो जून जिला जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की अस्पताल में संदिध परिस्थितियों में मौत हो गई।

कैदी को बेहोशी की अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बारे में जिला जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया, कैदी, ''आकाश वाल्मीकि (28) की तबीयत बिगड़ने पर बुधवार रात को मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पहुंचने पर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।''

जेल सूत्रों के अनुसार, आकाश को बेहोशी की अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था। जेल अधिकारियों ने अस्पताल ले जाने से पहले आकाश के स्वास्थ्य की स्थिति पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

28 वर्षीय आकाश को 26 मई को शामली जिले में एक लड़की के साथ मारपीट और उससे छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\