एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: बरेली में सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की मौत

बरेली जिला मुख्यालय से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के निकट मंगलवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा—भतीजे की मौत हो गई.

Uttar Pradesh: बरेली में सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की मौत
दुर्घटनाग्रस्त (Photo Credits: ANI)

बरेली (उत्तर प्रदेश), 7 जून : बरेली जिला मुख्यालय से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के निकट मंगलवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा—भतीजे की मौत हो गई. बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के ग्राम ठिरिया खेतल के रहने वाले अशफाक (35) अपने भतीजे जैबुद्दीन उर्फ पप्पू (30) के साथ बाइक से जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नासिर ट्रांसपोर्ट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को कटक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें : तेलंगाना उच्च न्यायालय ने अवमानना मामले में चार पुलिस अधिकारियों को जेल की सज़ा सुनाई

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अशफाक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ थाना फतेहगंज पश्चिमी में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2022 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).