विदेश की खबरें | कोविड-19 के बाद के सुरक्षा खतरों को लेकर बैठक करेगी संरा सुरक्षा परिषद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. परिषद की क्रमिक अध्यक्षता मंगलवार को संभालने वाले नाइजर के संयुक्त राष्ट्र दूत अब्दू अबारी ने कल एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में बताया कि संयुक्त राष्ट्र के सबसे शक्तिशाली निकाय की डिजिटल बैठक 24 सितंबर को होगी।

परिषद की क्रमिक अध्यक्षता मंगलवार को संभालने वाले नाइजर के संयुक्त राष्ट्र दूत अब्दू अबारी ने कल एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में बताया कि संयुक्त राष्ट्र के सबसे शक्तिशाली निकाय की डिजिटल बैठक 24 सितंबर को होगी।

अबारी ने कहा, “कोविड-19 के बाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बरकरार रखने के संदर्भ में वैश्विक शासन” पर होने वाली बैठक संघर्ष, अपराध और महामारियों जैसी पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के साथ ही मौजूदा अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में “संतुलन” पर भी रोशनी डालेगी।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: इमरान सरकार के राज में अल्पसंख्यकों का बुरा हाल, पाक की दमनकारी नीतियों के खिलाफ पूरी दुनिया में प्रदर्शन.

उन्होंने कहा कि नाइजर के राष्ट्रपति महमदू इसुफू बैठक की अध्यक्षता करेंगे और सुरक्षा परिषद के 14 अन्य सदस्य राष्ट्रों के नेताओं को निमंत्रण भेज रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ राष्ट्रों ने पहले ही संकेत दे दिये हैं कि उनके नेता इसमें शामिल होंगे। उन्होंने उन देशों का नाम नहीं बताया।

यह भी पढ़े | Flood in Pakistan: पाक में बारिश से बाढ़ जैसे हालत, कई लोगों की गई जान, इमरान सरकार के दावे हुए फेल.

अबारी ने कहा को कोरोना वायरस महामारी के बाद एक प्रमुख मुद्दा होगा: “क्या हम किसी ज्यादा लचीली, ज्यादा न्यायोचित और ज्यादा निष्पक्ष दुनिया का ढांचा बनाने में सक्षम होंगे जिसमें अन्य चीजों के साथ पर्यावरण की कम बर्बादी हो और हम यह कर सकें कि मानवता प्रकृति के साथ सौहार्द्रपूर्ण तरीके से रह सके।”

हाल के वर्षों में सुरक्षा परिषद क्रमवार तरीके से बदले जाने वाले उसके अध्यक्षों द्वारा चुने गए किसी विषय पर सितंबर में होने वाली महासभा की उच्च स्तरीय बैठक के दौरान चर्चा करती है। इस मौके पर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में लोगों की खासी भीड़ जुटती है।

इस बार कोविड-19 महामारी के कारण उच्चस्तरीय बैठक लगभग पूरी तरह डिजिटल होगी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें