विदेश की खबरें | बांग्लादेश पहुंचे संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों का करेंगे दौरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गुतारेस बांग्लादेश में 10 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। रोहिंग्या शरणार्थियों को मिलने वाली सहायता में कटौती की खबरों के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

गुतारेस बांग्लादेश में 10 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। रोहिंग्या शरणार्थियों को मिलने वाली सहायता में कटौती की खबरों के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने ढाका के मुख्य हवाई अड्डे पर गुतारेस का स्वागत किया।

विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) द्वारा रोहिंग्या शरणार्थियों को दी जाने वाली सहायता में संभावित कटौती की घोषणा के मद्देनजर गुतारेस का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमेरिका समेत कई वैश्विक संगठनों ने भी रोहिंग्या शरणार्थियों को दी जाने वाली सहायता में कटौती करने की घोषणा की है।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आशा व्यक्त की है कि गुतारेस की इस यात्रा से रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए सहायता जुटाने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को बल मिलेगा तथा रोहिंग्या संकट की ओर विश्व का ध्यान आकर्षित होगा।

बांग्लादेश में पिछले साल अगस्त में जन-विद्रोह के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद अंतरिम सरकार सत्ता में आई थी।

संयुक्त राष्ट्र की मुख्य खाद्य एजेंसी डब्ल्यूएफपी ने इस महीने की शुरुआत में शरणार्थी अधिकारियों को लिखे एक पत्र में कहा था कि कॉक्स बाजार में खाद्य राशन में कटौती एक अप्रैल से लागू हो सकती है। कॉक्स बाजार में दर्जनों शिविरों में रोहिंग्या शरणार्थी रह रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\