विदेश की खबरें | संरा जलवायु वार्ता प्रमुख ने गरीब देशों के लिए वित्तीय मदद को अत्यावश्यक बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अजरबैजान के पारिस्थितिकी मंत्री मुख्ता बाबायेव ने कहा, ‘‘अगर समय बीत गया तो न जान बचेगी, न आजीविका और न ही हमारी धरती।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अजरबैजान के पारिस्थितिकी मंत्री मुख्ता बाबायेव ने कहा, ‘‘अगर समय बीत गया तो न जान बचेगी, न आजीविका और न ही हमारी धरती।’’

संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष जलवायु अधिकारी सिमोन स्टील ने ग्रेनेडा में तूफान से ध्वस्त अपने गृहनगर कैरियाकौ में ‘‘बढ़ते अनियंत्रित जलवायु नरसंहार’’ के खिलाफ लड़ाई तेज करने की एक भावुक अपील की।

उन्होंने वैश्विक तापमान वृद्धि को हर देश के लिए राष्ट्रीय खतरा बताते हुए इस साल भारत में गर्मी से कई लोगों की मौत, सऊदी अरब में मक्का तीर्थयात्रा के दौरान गर्मी से 1,000 से अधिक लोगों की मौत और टेक्सास में भीषण गर्मी के दौरान लाखों घरों में बिजली आपूर्ति ठप होने का जिक्र किया।

विश्व नेताओं को लिखे पत्र में बाबायेव ने कहा कि अमीर से गरीब देशों के लिए जलवायु वित्तीय सहायता का नया अंतरराष्ट्रीय लक्ष्य सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है।

उन्होंने लिखा कि किसी प्रकार के नए वित्तीय समझौते के लिए जमीनी काम करने के वास्ते जर्मनी में जून में हुई बैठकों में ‘‘आवश्यक प्रगति’’ नहीं हुई।

बाबायेव ने एक बयान में कहा कि उनका देश अमीर और गरीब के बीच एक पुल बनाने में मदद कर सकता है ‘‘लेकिन हम सभी को इस पर काम करने की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड