विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र ने सिद्धार्थ चटर्जी को चीन में स्थानिक समन्वयक नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के वरिष्ठ अधिकारी सिद्धार्थ चटर्जी को चीन में वैश्विक संस्था का स्थानिक समन्वयक नियुक्त किया है।

संयुक्त राष्ट्र, 16 दिसंबर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के वरिष्ठ अधिकारी सिद्धार्थ चटर्जी को चीन में वैश्विक संस्था का स्थानिक समन्वयक नियुक्त किया है।

स्थानिक समन्वयक देश स्तर पर विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के प्रतिनिधि होते हैं। वह सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के जरिए कोविड-19 महामारी से बेहतर तरीके से निपटने के लिए देशों की मदद के संबंध में संयुक्त राष्ट्र के दल का प्रतिनिधित्व करते हैं।

यह भी पढ़े | Pashupatinath Temple Reopens: 9 महीने बाद खुले पशुपतिनाथ मंदिर के कपाट, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य.

गुतारेस ने चीन की सरकार की मंजूरी के बाद चटर्जी को वहां का स्थानिक समन्वयक नियुक्त किया है। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को बताया, ‘‘देश की मंजूरी के बाद नियुक्त की जाती है। वह (चटर्जी) अगले साल जून के मध्य से पद संभालेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने दोस्त सिद्धार्थ चटर्जी को बधाई देते हैं। स्थानिक समन्वयकों की नियुक्ति में लैंगिक और क्षेत्रीय समानता बनाए रखने पर हमें गर्व है।’’

यह भी पढ़े | बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने कहा, धर्म का उपयोग राजनीतिक हथियार के रूप में नहीं होने देंगे.

संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा कि चटर्जी के पास अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सतत विकास, मानवीय मदद और शांति-सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने का 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और इससे बाहर कार्य के दौरान ये अनुभव हासिल किए।

चटर्जी केन्या में संयुक्त राष्ट्र के स्थानिक समन्वयक समेत संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के लिए भी काम कर चुके हैं। वह पश्चिम एशिया और यूरोप के लिए संयुक्त राष्ट्र की परियोजना सेवा (यूएनओपीएस) के लिए क्षेत्रीय निदेशक के तौर पर डेनमार्क में और इराक में संयुक्त राष्ट्र सहायोग मिशन (यूएनएएमआई) में चीफ ऑफ स्टाफ पद भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा भी वह संयुक्त राष्ट्र के लिए विभिन्न देशों में काम कर चुके हैं।

चटर्जी ने भारत में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक डिग्री हासिल की और अमेरिका में प्रिंसटन विश्वविद्यालय से लोक नीति में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर