जरुरी जानकारी | अल्ट्राटेक ने भारत में होल्सिम की संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए बोली लगाई

मुंबई/ नयी दिल्ली, 11 मई आदित्य बिड़ला समूह भी अंबुजा सीमेंट और एसीसी में स्विस सीमेंट समूह होल्सिम की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की दौड़ में औपचारिक रूप से शामिल हो गया है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने यह जानकारी दी। आदित्य बिड़ला समूह के पास देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक का स्वामित्व है।

जेएसडब्ल्यू समूह और अडाणी ग्रुप भी इस अधिग्रहण की दौड़ में हैं। जेएसडब्ल्यू समूह की क्षेत्र में पहले से मौजूदगी है जबकि अडाणी ग्रुप इस क्षेत्र में अभी कारोबार नहीं करता है।

बताया जाता है कि इस्पात क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आर्सेलरमित्तल ने भी इन संपत्तियों में रुचि दिखाई है और वह भी इन दोनों कंपनियों के अधिग्रहण की दौड़ में शामिल हो सकती है।

सूत्र ने बताया कि बिड़ला ने औपचारिक रूप से होल्सिम की संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए बोली लगाई है। यह अधिग्रहण अल्ट्राटेक के जरिये किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)