विदेश की खबरें | यूक्रेन के सैनिक ने गोलीबारी कर चार सहकर्मियों, एक आम नागरिक की जान ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले सैनिक को पुलिस ने पकड़ लिया है लेकिन उसकी मंशा के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है।

गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले सैनिक को पुलिस ने पकड़ लिया है लेकिन उसकी मंशा के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है।

यह घटना कीव से 500 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में बृहस्पतिवार सुबह दनिप्रो शहर में हुई। हमलावर सैनिक की पहचान आर्तेमी रयाबचुक (20) के रूप में की गई है, जो ड्यूटी पर था और अपने सहकर्मियों पर गोलीबारी करने के फौरन बाद मौके से भाग गया था।

इस घटना में चार सैनिक और एक आम आदमी की जान चली गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने गोलीबारी के शीघ्र बाद रयाबचुक को हिरासत में ले लिया।

राष्ट्रपति वोलोदमायर जेलेंस्की ने अधिकारियों से घटना की गहन जांच करने को कहा है।

गोलीबारी की यह घटना, यूक्रेन की सीमा रूस द्वारा करीब एक लाख सैनिक जमा करने की पृष्ठभूमि में हुई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\