एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | खारकीव में बमबारी के बाद यूक्रेन ने रूस में 30 से अधिक ड्रोन भेजे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कीव, 23 जून (एपी) यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर रूस की बमबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए, जिसके कुछ ही घंटों बाद शनिवार रात रूस के पश्चिमी क्षेत्रों में 30 से अधिक ड्रोन मार गिराए गए। रूसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | खारकीव में बमबारी के बाद यूक्रेन ने रूस में 30 से अधिक ड्रोन भेजे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कीव, 23 जून (एपी) यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर रूस की बमबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए, जिसके कुछ ही घंटों बाद शनिवार रात रूस के पश्चिमी क्षेत्रों में 30 से अधिक ड्रोन मार गिराए गए। रूसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि चार बमों में से एक शनिवार दोपहर पांच मंजिला आवासीय इमारत पर गिरा।

क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि 41 घायलों का इलाज जारी है।

हमले के बाद एक वीडियो में, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन के सहयोगियों से उसकी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, "यूक्रेन के लिए आधुनिक वायु रक्षा प्रणालियां बहुत आवश्यक हैं।"

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).