विदेश की खबरें | यूक्रेन-रूस जंग: जेलेंस्की ने अतिरिक्त सैन्य सहायता के लिए अमेरिका का आभार जताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जेलेंस्की ने रात में अपने वीडियो संबोधन में यह नहीं बताया कि नए पैकेज में क्या चीज़ें शामिल हैं, क्योंकि वह इस बाबत रूस को जानकारी नहीं देना चाहते हैं।
जेलेंस्की ने रात में अपने वीडियो संबोधन में यह नहीं बताया कि नए पैकेज में क्या चीज़ें शामिल हैं, क्योंकि वह इस बाबत रूस को जानकारी नहीं देना चाहते हैं।
वहीं दुनिया के ‘समूह सात’ (दुनिया के सात प्रमुख अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह) ने एक संयुक्त बयान में कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में बिना किसी कारण के जंग कर रहे हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान जताया है कि युद्ध के कारण 30 लाख से ज्यादा लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है और सटीक मृतक संख्या की जानकारी नहीं है। हालांकि यूक्रेन का दावा है कि लड़ाई में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को ऑनलाइन माध्यम से बताया कि संगठन ने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर 43 हमलों का सत्यापन किया है जिनमें 12 लोगों की मौत हुई है और 34 घायल हुए हैं।
इस बीच मारियुपोल के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी शहर पर रूस के हमले जारी हैं और उसने एक थिएटर पर हमला किया जहां सैकड़ों लोगों ने शरण ली हुई थी।
बहरहाल, जर्मनी के सांसदों को वीडियो के माध्यम से संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने मारियुपोल में बदतर हालत के लिए रूस की निंदा की।
अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के रूस के हवाई हमले में मेरफा में 21 लोगों की मौत हो गई और एक स्कूल और एक सामुदायिक केंद्र तबाह हो गए। यह खारकीव के पास स्थित है।
इस बीच ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि यूक्रेन के प्रतिरोध की वजह से रूस का हमला सभी मोर्चों पर रूक गया है और रूस के बलों को हाल के दिनों में मामूली बढ़त मिली है।
हॉलीवुड फिल्म अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में रूस के लोगों से कहा कि उनसे यूक्रेन में युद्ध के बारे में झूठ बोला जा रहा है। उन्होंने पुतिन पर अपनी महत्वाकांक्षाओं के लिए रूसी सैनिकों के जीवन का बलिदान करने का भी आरोप लगाया।
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के शुक्रवार को फोन पर बात करने की भी संभावना है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2022 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

